रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। दोहरीघाट में मोहर्रम की आठमी अलम रात्रि जुलूस के दौरान बड़हलगंज क्षेत्र से आए 15 युवकों ने शराब के नशे में अशांति फैलाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी युवकों को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
चालान किए गए लोगों में आरिफ खान, रशीद खान, पप्पू यादव, नौशाद, आरजू, छोटू, रतन, अज्जू जफर और आसिफ अली सहित अन्य शामिल हैं। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जुलूस के दौरान शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस प्रशासन की सतर्कता से जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की है कि सभी त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जुलूस के दौरान पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।


