रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ कोतवाली थाना क्षेत्र के बुलाकी पुरा मोहल्ले में एक युवक पर उसके दोस्त के साथियों ने हमला कर दिया। घटना में 27 वर्षीय मोहम्मद आदिल घायल हो गए।
घायल के पिता आफताब आलम के अनुसार, मोहम्मद आदिल हाल ही में सऊदी से वापस आया था। वह अपने एक दोस्त से मिलने गया था। वहां दोस्त के कुछ अन्य साथी भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई।
हमलावरों ने आदिल को पीछे से पकड़ लिया। फिर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से उस पर हमला कर दिया। आदिल को आंख में गंभीर चोट आई है। उसे ठीक से दिखाई नहीं दे रहा है। इसके अलावा सिर पर दो-तीन जगह और छाती व पीठ पर भी चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।


