रिपोर्ट : बीके सिंह
नीमगांव।लखीमपुर खीरी के मैगलगंज वन रेंज में लकड़ी माफिया सक्रिय हो गए हैं। बेहजम बीट के खेरवा क्षेत्र स्थित बिल्लाई गांव में रात के अंधेरे में हरे पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है।
यह कार्रवाई उस समय हो रही है जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 जून 2025 तक 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। सरकार पौधारोपण पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह अवैध कटाई वन विभाग और पुलिस विभाग की मिलीभगत से हो रही है। अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे न केवल सरकारी धन का नुकसान हो रहा है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है।


