मंत्री जी दीर्घायु हों, यही है ईश्वर से हमारी कामना-अरशद जमाल
मुरली मनोहर पांडेय
मऊनाथ भंजन। उ0प्र0 सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री मा0 ए0के0 शर्मा आज 11 जुलाई को 63 वर्ष के हो गये। जन्म दिन के अत्यन्त महत्वपूर्ण अवसर पर मऊ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कक्ष में पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल की अगुवाई में सभासदगण एवं समस्त पालिकाधिकारियों ने केट काट कर मंत्री जी का जन्म दिन मनाया एवं उन्हें बधाई दी। मंत्री जी के जन्म दिवस पर नेजामुद्दीनपुरा पार्क में उनके नाम पर वृक्षारोपण भी किया गया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने मा0 ए0के0 शर्मा जी के दीर्घायु होने की कामना करते हुये कहा कि मंत्री जी हमारे संरक्षक और मार्ग दर्शक हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री जी का पूरा नाम अरविन्द कुमार शर्मा है। वे एक किसान परिवार में पैदा हुये। इनका जन्म मऊ स्थित काझा खुर्द में 11 जुलाई 1962 को हुआ था। वे गुजरात कैडर से 1988 बैच के एक पूर्व आईएएस अधिकरी हैं। इनके पास उच्च शिक्षा एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का अनूठा अनुभव है।
श्री जमाल ने बताया कि इन्होंने जब से उ0प्र0 सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में पद भार संभाला है तब से इनके द्वारा ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्रालय में प्रदेश को विद्युत एवं नगरों के विकास के प्रति बड़े-बड़े सार्थक कदम उठाये गये हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री जी ने अपने कार्यकाल में व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष दृष्टि केन्द्रित रखी है जिसके चलते प्रदेश भर में बिजली एवं नगरों के विकास का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ आम जनता की समस्याओं पर भी मंत्री जी की खास नजर बनी हुयी है ताकि आम लोगों को सहल एवं सहज जीवन गुजरारने के अवसर उपलब्ध रहें।
अध्यक्ष जी ने बताया कि नगर पालिका परिषद में हमें भी मंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त है। इनके कोमल एवं लचीली शैली के चलते लोग इनसे जुड़ते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब भी मैंने मंत्री जी से कोई अपेक्षा साझा की है उन्होंने उसे अविलम्ब पूरा कर नगरवासियों के हितों को संरक्षित किया है। श्री जमाल ने पुनः नगर विकास मंत्री मा0 ए0के0 शर्मा को उनके जन्म दिवस पर ढ़ेरों बधाई दी और ईश्वर से यह भी कामना किया कि हमें इनका संरक्षण सदैव प्राप्त रहे।
अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने मा0 मंत्री जी को उनके जन्म दिवस पर बधाई देते हुये कहा कि मंत्री जी की प्रभावी कार्यशैली के चलते ही उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि विद्युत एवं नगर विकास मंत्री मा0 ए0के0 शर्मा विपरीत स्थितियों में भी शांत रह कर प्रभावी कार्य करते हैं जो इनकी विशेष पहचान है।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, सभासदगण अब्दुस्सलाम शामियाना, नसीम अख्तर, सरफराज, नौशाद, सालिम अंसारी, इकबाल अहमद, अताउल्लाह अंसारी, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्यप्रकाश तथा समस्त पालिकाधिकारी के इलावा अबूबकर अंसारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
