रिपोर्ट : बीके सिंह
निघासन (लखीमपुर खीरी): निघासन विधानसभा के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रघुवर नगर में हुई घटना के बाद जिला अध्यक्ष सुनील सिंह और विधायक शशांक वर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी निघासन, सीओ निघासन और कोतवाल निघासन भी मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष और विधायक ने संबंधित अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मौके पर जिला महामंत्री विनोद लोधी, जिला मंत्री व चेयरमैन क्रय विक्रय राम जी दीक्षित सहित भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पुलिस प्रशासन ने घटना के संबंध में प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।


