रिपोर्ट : बीके सिंह
धौरहरा तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। जनपद की सभी तहसीलों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्राधिकारीगण भी मौजूद रहे।


