रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव की गुड़िया खातून ने अपनी दो बेटियों के ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दोनों बेटियों की शादी दो साल पहले सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज के बिचवा गांव में दो सगे भाइयों से हुई थी।
गुड़िया खातून का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद से ही ससुराल वाले दोनों बेटियों को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। दहेज की मांग पूरी न होने पर दोनों बहनों के साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर उन्हें घर से निकाल दिया गया।
पीड़िता ने बरियारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि ससुराल वालों ने उनकी बेटियों को जान से मारने की धमकी भी दी है। वह अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। थानाध्यक्ष त्रिवेंद्र मौर्य ने कहा कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है।


