रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली को लेकर मीडिया में आ रही शिकायतों के मद्देनजर विधायक जियाउद्दीन रिजवी और एसडीएम सुनील कुमार 22 जुलाई को संयुक्त निरीक्षण करेंगे। यह निरीक्षण मंगलवार दोपहर 12 बजे होगा।
विधायक रिजवी ने मीडिया को बताया कि सीएचसी में रोजाना हजारों मरीज आते हैं। मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल से जुड़ी शिकायतों का समाधान किया जाएगा। साथ ही विकास कार्यों और नई योजनाओं की घोषणा भी की जाएगी।
स्वास्थ्य केंद्र में कथित भ्रष्टाचार के मामलों पर भी चर्चा होगी। विधायक और एसडीएम मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। इस दौरान वे अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी करेंगे।


