रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
देवरिया। जिले की मदनपुर नगर पंचायत में विकास कार्यों की स्थिति चिंताजनक है। 50,000 की आबादी वाले इस क्षेत्र में विकास सिर्फ कागजों तक सीमित है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वार्ड (वार्ड नंबर 1) की स्थिति सबसे खराब है। यहां की दलित बहुल आबादी को हर घर जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कई परिवारों के पास शौचालय तक नहीं हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी दयनीय है। समुदाय स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी समय पर नहीं आते। गोरखपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बिजली की व्यवस्था अव्यवस्थित है। खुले में लगे ट्रांसफार्मर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। स्वच्छता की स्थिति भी चिंताजनक है। कई वार्डों में गंदगी का अंबार लगा रहता है। मच्छरों के प्रकोप से मलेरिया, टाइफाइड और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। कीटनाशक का छिड़काव भी नहीं हो रहा है।
नालियों की हालत खस्ता है। कई जगह नालियां टूटी हुई हैं या फिर हैं ही नहीं। बरसात के पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस जाता है। स्मार्ट मीटर की स्थापना पर भी लोगों ने आपत्ति जताई है।


