रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
सावन माह की शुरुआत के साथ मऊ में कावड़ यात्रा की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें संपन्न हुई हैं।
कावड़ियात्री गाजीपुर से जल लेकर मऊ जिले के शिवालय तक पहुंचते हैं। वे मऊ-गोरखपुर हाईवे पर कोपागंज के पास स्थित शिवमंदिर में जल चढ़ाते हैं। इस यात्रा मार्ग को लेकर गाजीपुर और मऊ जिले के पुलिस अधिकारियों ने समन्वय बैठक की है।
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। जनपद पुलिस बल के साथ दो प्लाटून पीएसी भी तैनात की गई है।
प्रशासन ने मांस विक्रेताओं को निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों के अनुसार सावन माह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। व्यवस्था को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है।
