रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर। आज दिनांक 3 जुलाई को प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल की अगवाई में योगी सरकार द्वारा प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों को बंद करने के खिलाफ बाबा भीमराव अंबेडकर मूर्ति के प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर जोरदार विरोध दर्ज कराया l तदोपरांत कांग्रेस जनों ने कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर जिला अधिकारी महोदय के कार्यालय के समक्ष भी धरना प्रदर्शन कर उप जिला अधिकारी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा l
कोफ्ता धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि सरकार ग्रामीण व गरीब बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़ करना बंद करें l बंद किए गए विद्यालयों को अति शीघ्र पुनः चालू किए जाने का कहा प्रदेश सरकार 5000 प्राइमरी एवं जूनियर विद्यालयों को मर्ज करने का जो निर्णय लिया है यह निर्णय छात्र युवा, बेरोजगार विरोधी निर्णय है l कांग्रेस पार्टी इस निर्णय का घर घर भर्त्सना करती है l जब तक उत्तर प्रदेश सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती तो कांग्रेस जन आंदोलन को और तेज करेगी l
पूर्व विधायक सतीश आजमानी ने अपने संबोधन में कहा कि जनता के हितों की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी छात्रों युवाओं बेरोजगारों की अनदेखी कर रही है सरकार कांग्रेस पार्टी आर पार की लड़ाई लड़ेगी l अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने का कार्य जारी रहेगा
उक्त प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कैप्टन मोनिस अली नकवी, दीपक बाजपेई, रईस अहमद उस्मानी, मोहन चंद्र उप्रेती, नवाज खान , के के मिश्रा, रामकुमार वर्मा, इकबाल अहमद खान, रवि तिवारी, जावेद अली, आफताब अहमद, कोमल सिंह, चंद्र प्रभा अवस्थी, अब्दुल रहीम, नीरज बाजपेई, वरुण चौधरी, राकेश मिश्रा, गुड्डू अख्तर, विपुल गुप्ता , सत्ती सरन गौतम, नंदकिशोर आदि सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित रहे l


