रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बरेली। गैरहाजिर चल रहे पांच सिपाहियों को एसएसपी ने विभागीय निलंबित कर उनकी वि जांच शुरू कराइ है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रणधीर सिंह तीन मई से गैरहाजिर हैं।
यूपी 112 पर तैनात सिपाही सावन कुमार 27 मई से, पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अमित कुमार दो जून से व सिपाही सूरज कुमार छह नवंबर 2024 से अनुपस्थित चल रहे हैं।
इसी तरह भमोरा थाने का सिपाही अमित कुमार चार जून से गैरहाजिर है। इन सभी को निलंबित कर जांच बैठाई गई है।

