मुरली मनोहर पांडेय
मऊ : उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय बालक/बालिका (जूनियर वर्ग) क्रिकेट व फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिनांक 08 जुलाई 2025 को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय मनोज राय द्वारा किया गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में आज कुल तीन मैच खेले गए, जिसमें माँ बाक्ची देवी पब्लिक स्कूल, धरौली घोसी की टीम ने स्टेडियम (अ) को हराकर विजय प्राप्त की। वहीं, फुटबॉल प्रतियोगिता में स्टेडियम और केंद्रीय विद्यालय के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ।
मुख्य अतिथि श्री मनोज राय का स्वागत क्रीड़ा अधिकारी श्री डी.पी. सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ और बैज प्रदान कर किया गया। इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष श्री ओमेन्द्र सिंह, सचिव श्री संजय कुमार सिंह, जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव श्री लल्लन यादव, श्री राजीव जायसवाल, श्री अखिलेश खरवार, श्री रितेश दास, श्री भूपेंद्र नाथ, श्री मोईन अली, श्रीमती सोनिया कुमारी, श्रीमती रीमा यादव, श्री मनोज यादव सहित जनपद के कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
अंत में क्रीड़ा अधिकारी श्री डी.पी. सिंह ने मुख्य अतिथि, प्रशिक्षकों और उपस्थित सभी खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

