रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर,खीरी। शहर के विलोबी हाल में नवनियुक्त पदाधिकारियों के संकल्प एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया बतौर मुख्य अतिथि गण पूर्व विधायक सतीश आजमानी जी, फ्रंटल संगठनों के कोऑर्डिनेटर उमाशंकर पांडे जी की गरिमामई उपस्थिति रही l
समारोह में सभी पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया l
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सतीश आजमानी ने कहा कि आज हम लोगों ने जो शपथ ग्रहण की है यदि हम सेवा ही संकल्प भाव पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहकर गांव, गांव, पांव, पावं संगठन को पहचाने का अथक प्रयास करने में सफल गए तो हम राहुल जी के उस मिशन जिसमे उन्होंने बूथ लेबल तक संगठन और पार्टी की मूल सर्वोदय वाली विचार धारा को पहुंचने का संकल्प लिया था उसमें कामयाब हो जाएंगे l
उक्त समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि फ्रंटल संगठनों के प्रभारी कोऑर्डिनेटर प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर उमाशंकर पांडे ने कहा कि आप सभी की नेतृत्व क्षमता मेहनत और समर्पण से संगठन और पार्टी निश्चित रूप से और अधिक सशक्त होगी l हमें विश्वास है कि आपका कार्यकाल न केवल संगठन के लिए स्वर्णिम सिद्ध होगा बल्कि पार्टी की मूल विचार धारा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा l आप का यह पद केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि क्षेत्र और समाज के विकास का सुनहरा अवसर भी है l
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित इकबाल अहमद खान पूर्व जिला अध्यक्ष, रमाकांत गुप्ता, इरफान किदवई, शिव सहाय सिंह, रामकुमार मिश्रा, दीपक बाजपेई, डॉक्टर रवि त्रिवेदी, बलराम गुप्ता, रईस उस्मानी, मोहन चंद्र उप्रेती, बाबू राम दीक्षित, जमाल अहमद, आबिद हुसैन, सचिन शाह कैप्टन मोनिस अली नकवी, नवाज खान, मंजू मिश्रा चंद्रप्रभा अवस्थी कोमल सिंह किरण पटेल प्रेम वर्मा, के के मिश्रा आदि सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित रहे।


