मुरली मनोहर पांडेय
संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित उ०प्र० राजकीय अभिलेखागार, लखनऊ और डी0सी 0एस0 खंडेलवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय मऊनाथ भंजन मऊ के संयुक्त तत्वावधान में डी0सी 0एस0 खंडेलवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 18 अगस्त, 2025 को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम मे उत्तर प्रदेश का योगदान ( 1857 से 1947 तक) से सम्बंधित एकदिवसीय अभिलेख प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन माननीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, श्री जयवीर सिंह जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से संभव हो रहा है, जिनकी दूरदर्शिता में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं l कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 11:00 बजे रामप्रताप सिंह, सेवानिवृत, प्रवक्ता मऊ एवं निदेशक, उ०प्र० राजकीय अभिलेखागार, लखनऊ द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम मे उत्तर प्रदेश का योगदान ( 1857 से 1947 तक) एवं स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित दुर्लभ दस्तावेजों, अभिलेखों एवं छायाचित्रों की प्रदर्शनी प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही, संगोष्ठी में इतिहासकार, शिक्षाविद्, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं भाग लेकर विचार विमर्श करेंगे। इस आयोजन से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम मे उत्तर प्रदेश का योगदान ( 1857 से 1947 तक) पर अभिलेख प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी से युवाओं को जोड़ने का माध्यम बनेगा, बल्कि उन्हें देशभक्ति, त्याग और आत्मबलिदान के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा भी देगा।
प्रेषक : संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश



