रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश में नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए योगी आदित्य नाथ मुख्यमंत्री शासन द्वारा आजमगढ़ जिले के फूलपुर में दो फायर ब्रिगेड के स्टेशन खोले जाने की सौगात दी है। 25 मार्च को जिले के दौरे पर पहुंचे डीजी फायर आदित्य मिश्रा ने आजमगढ़ जिले का दौरा किया था इसके साथ ही आउटर वाले इलाकों पर भी जिले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी से चर्चा की थी। जिसके तहत इन बिंदुओं पर निर्णय लिया गया था कि जिला मुख्यालय से 30 से 40 किलोमीटर दूर वाले जो इलाके हैं वहां पर फायर ब्रिगेड के केंद्र बनाए जाएं। डीजी फायर ने यह रिपोर्ट शासन को दी जिसके आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृति दी।
इसके साथ ही 1303.59 लाख की लागत पर प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसके साथ ही तहसील मेंहनगर में 2 यूनिट अग्निशमन केन्द्र के आवासीय, अनावसीय निर्माण के लिए धन राशि 1221.06 लाख की लागत पर प्रशासकीय वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। शासन द्वारा अग्निशमन विभाग में तहसील ब्लॉक स्तर पर अग्निशमन केन्द्र स्थापना कार्ययोजना के अन्तर्गत शासन द्वारा जनपद आजमगढ़ के तहसील निजामाबाद में दो यूनिट के अग्निशमन केन्द्र व तहसील सगड़ी के ब्लॉक लाटघाट में दो यूनिट के अग्निशमन केन्द्र की स्थापना के लिए कार्यदायी संस्था नामित कर दिया गया है। जो कमशः ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा विभाग एवं पुलिस आवास निगम लि. को किया गया है। जिसका निर्माण कार्य जल्द ही प्रारम्भ कर दिया जायेगा। इन तहसील, ब्लॉको में अग्निशमन केन्द्र स्थापना से आसपास के इलाकों में आपातकालीन प्रतिक्रिया समय में काफी सुधार होगा। इन केन्द्रों में अत्याधुनिक उपकरण और प्रशिक्षित कर्मी उपलब्ध होगें जो किसी भी आपात स्थित में निपटने में सक्षम होंगे। जिले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि नए फायर ब्रिगेड केंद्र बन जाने से राहत मिलेगी।



