रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने डोमनपुरा बाड़ा के 19 वर्षीय मोहम्मद फैजान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
दक्षिणटोला थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक मधुसूदन चौरसिया और पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 24 अगस्त को सुबह करीब 3:05 बजे भदेसरा मोड़ से आरोपी को पकड़ा।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। थाना दक्षिणटोला पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।




