रिपोर्ट: प्रिंस प्रजापति
बिल्थरारोड। क्षेत्र के ग्राम सभा बहुता चक उपाध्याय में मनीष कुमार सिंह गब्बर के घर से शिव मंदिर तक इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ रविवार को सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख श्री आलोक सिंह ने कहा कि ब्लाक क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोडूंगा। किसी भी गांव में कोई भी कार्य जनहित में होगा तो मेरा प्रयास रहेगा कि वह शीघ्र हो। जनता की सेवा के लिए हम हर समय तैयार है। इस मौके पर ध्रुव नारायण सिंह आनंद सिंह छोटू एवं सभी ग्राम वासी मौजूद रहे।




