रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
आजमगढ़ जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने जिले में गिरोह बनाकर संगठित अपराध करने वाले 8 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है।। यह सभी आरोपी गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। डीएम रविंद्र कुमार ने जिन अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है। उनमें प्रमुख रूप से गैंगलीडर कृष्णाचन्द राय, निवासी मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह जनपद आजमगढ़ और इसके गैंग सदस्य निगम राय पुत्र कृष्णचन्द राय रेनू राय पत्नी कृष्णचन्द, लवकुश यादव पुत्र शिवप्रसाद, मुन्नु खां पुत्र आलमगीर खां, राशिद पुत्र मुशताक मो. जाहिद शेख उर्फ गुड्डू, संतोष राय पुत्र महेन्द्र राय ने मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह बनाकर अपना भय व आतंक कायम करते हैं।
यह आरोपी संगठित गिरोह बनाकरदुस्साहस करते हुए 18 अप्रैल 2025 को रामचेत पुत्र रामसमुझ यादव निवासी ग्राम शाहपुर थाना कन्धरापुर जनपद-आजमगढ़ से धोखाधड़ी और छल कपट करके, शराब पिलाकर लगभग दो करोड़ मूल्य की जमीन का एग्रीमेंट व बैनामा करा लिया। इसके साथ ही उसका अपहरण कर चेकबुक पर हस्ताक्षर कराकर जबरदस्ती अपने पास रख ली।
सारा पैसा भी अपने खाते में जमा करा लिया। इन शातिर अभियुक्तों के गैंग के विरूद्ध अपहरण करने व फर्जी दस्तावेज-कूटरचित दस्तावेज बनाने, धोखाधड़ी करके 2 करोड़ रुपए की जमीन का पैसा ऐंठने का मुकदमा थाना जीयनपुर जनपद-आजमगढ़ में मार्च 2025 मे लिखाया गया, जिसमें आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल है। अब इस गिरोह के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम-1986 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है।
