मृतक के पास मिला मऊ का टिकट, मोबाइल और बैग; पुलिस सोशल मीडिया से कर रही पहचान
रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में गोदान एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिधारी थाना पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची।
मृतक युवक ने मैरून कलर की शर्ट और काली पैंटपहनी हुई थी। उसके पॉकेट से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मऊ तक का टिकट मिला है। इसके अलावा एक मोबाइल और बैग भी बरामद हुआ है।
पुलिस युवक की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। जीआरपी टीम ने बताया कि युवक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पहचान कर ली जाएगी।
आजमगढ़ जिले में ट्रेन से मौत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ मृतकों की पहचान हो पाई, लेकिन कई की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
