रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के अहिरौली बघेल गांव में सोमवार शाम को एक पारिवारिक विवाद ने विकराल रूप ले लिया। जनार्दन के 35 वर्षीय पुत्र विश्वजीत ने पत्नी से हुए विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।
परिजन तुरंत विश्वजीत को बनकटा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उन्हें देवरिया जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना सोमवार शाम की है। विश्वजीत और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर वह घर से दूर चले गए। वहीं उन्होंने यह कदम उठाया। स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार सुनकर आग बुझाई।
डॉ. एनके पाण्डेय के अनुसार विश्वजीत 80 प्रतिशत से अधिक झुलस चुके हैं। उनकी स्थिति नाजुक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना पारिवारिक विवाद का परिणाम है।




