रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
आजमगढ़ में अपाचे सवार बदमाशों ने पोस्ट मास्टर दयाशंकर के साथ मारपीट की। बदमाश डॉक्यूमेंट और पैसों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। पोस्ट मास्टर दयाशंकर साइकिल से मुडियार पोस्ट ऑफिस से ड्यूटी करके अपने घर डुबकी जा रहे थे। बाइक सवार बदमाशों ने दोनों सरकारी मोबाइल फोन, डिवाइस मशीन, सात से आठ हजार नकद रुपए और सारे सरकारी डॉक्यूमेंट लेकर फरार हो गए। इसके साथ ही बाइक सवार बदमाशों ने लूट के समय पोस्टमास्टर के विरोध करने पर तीन-चार थप्पड़ भी मारे।
पीड़ित पोस्ट मास्टर ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फूलपुर थाने की पुलिस और क्षेत्राधिकारी मामले की छानबीन में जुट गए। हालांकि देर रात तक बदमाशों का पता नहीं चल पाया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज कंगाल रही है जिससे घटना का जल्द से जल्द खुलासा हो सके।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम में लगा दी गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं। हालांकि पीड़ित पोस्ट मास्टर के जब रजिस्टर को पुलिस ने चेक किया तो सोमवार को पैसे के ट्रांजैक्शन का कोई मामला सामने नहीं आया है। बावजूद इसके पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।




