मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। आज पुराना दुबारी तिराहे,मधुबन पर नमस्ते ट्रंप से लेकर नमस्ते टैरिफ तक का विरोध प्रदर्शन जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में हुआ। आज आम आदमी पार्टी मऊ का हर घर सम्पर्क अभियान का बैठक मधुबन विधानसभा में जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में हुआ। जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने नमस्ते ट्रंप किया था लेकिन अमेरिका की ट्रंप सरकार ने 50% टैरिफ लगा दिया।मोदी सरकार की विदेश नीति फेल है और जिस तरीके से विदेश यात्रा करने में मोदी सरकार जनता का पैसा लगा रही है वो समझ के परे जा रहा है क्योंकि आज हमारे पड़ोस के लगभग सभी देशों के साथ संबंध ठीक नहीं रहे है और हमारा दुश्मन पाकिस्तान को आतंकवादी देश भी घोषित नहीं करा पा रहे हैं जिससे देश की जनता में आक्रोश है।
आज के कार्यक्रम में मनोज कुमार,अवधेश मौर्या,विशाल पाण्डेय,इकबाल अहमद,जयराम यादव,अमरजीत,विजय यादव,मनोज यादव,अमरेश पांडेय,निर्मल यादव,प्रेमचंद यादव,रामप्रकाश,राहुल आदि साथी उपस्थित रहे।
