रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
तरकुलवा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने भतीजे पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
महिला की शादी तीन साल पहले मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद उसका पति रोजगार के लिए विदेश चला गया। इस दौरान महिला के भाई का बेटा उस पर बुरी नजर रखने लगा।
पीड़िता के अनुसार, तीन महीने पहले रात में जब वह सो रही थी, भतीजे ने उसका यौन शोषण किया। परिवार ने तब मामला शांत करा दिया। कुछ दिन बाद आरोपी ने फिर से उसके साथ जबरदस्ती की।
इसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि शिकायत मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




