रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
उत्तर प्रदेश मऊ जिले के कॉलेजों में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अपने शिक्षकों का सम्मान किया।
कार्यक्रम में इंदु प्रकाश फार्मेसी कॉलेज के प्रबंधक अखिलेश राय ने शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक छात्रों को न केवल शैक्षणिक रूप से बेहतर बनाते हैं, बल्कि उनके ज्ञान और विश्वास को भी बढ़ाते हैं। साथ ही नैतिक मूल्यों से भी परिचित कराते हैं। शिक्षक छात्रों को जीवन में असंभव कार्यों को संभव करने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अजय वर्मा सहित कई शिक्षकगण उपस्थित थे। इनमें अविनाश पांडेय, शिवम सुशील, अजय सिंह, मुदस्सीर शमीम, चंद्रशेखर चौहान, रामप्रकाश, विवेक पांडेय, अमित श्रीवास्तव, अंकिता सिंह, जुही गुप्ता, आकांक्षा राव और विजय मौर्या शामिल थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।



