मुरली मनोहर पांडेय
भीटी। हिंदू जागरण समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक रविवार, 2 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र सिंह के भीटी नहर वाली रोड स्थित आवास पर आयोजित की जाएगी। इस बैठक में समाज और राष्ट्र से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श होगा।
बैठक के प्रमुख एजेंडे में संगठन का विस्तार, ईसाई मिशनरियों द्वारा तेजी से कराए जा रहे धर्मांतरण पर रोकथाम, बेलगाम होती नौकरशाही पर अंकुश लगाने तथा जन सामान्य की समस्याओं के समाधान में प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने जैसे मुद्दे शामिल हैं।
हिंदू जागरण समिति के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
यह बैठक संगठन की रणनीति को मजबूत करने और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय कार्रवाई की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
