रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
आज आम आदमी पार्टी मऊ की टीम जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और कई प्राइवेट अस्पतालों को ज्ञापन दिया गया। प्रकाश हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर,शारदा नारायण हॉस्पिटल,डॉक्टर पद्मश्री डॉ अम्बेस गुप्ता,बिंदु हॉस्पिटल,हबीब हॉस्पिटल, राहुल हॉस्पिटल में ज्ञापन दिया गया जिसमें हबीब हॉस्पिटल ने ज्ञापन लेने से मना किया और कहा कि बिल नहीं देंगे और फीस भी कम नहीं करेंगे।
कई प्राइवेट हॉस्पिटल में दवा एवं डॉक्टर के पर्ची का बिल नहीं मिलता है -विक्रम जीत सिंह
जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर सेवा भाव कम रख रहे हैं जब तक यह लोग अंतरात्मा की आवाज़ को नहीं जगाएंगे तब तक सेवा भाव नहीं आएगा।आम आदमी पार्टी मऊ ने फ़ीस कम करने हेतु!सही जांच एवं जेनेरिक दवाओं व सस्ती दवाओं का ज्यादा उपयोग हेतु और अस्पताल में बिलिंग सिस्टम सही करने एवं सेवा भाव को सर्वोपरी करने हेतु जनपद के प्रमुख प्राइवेट अस्पतालो को ज्ञापन देकर समझने का प्रयास किया है अगर फ़िर भी अंतरात्मा की आवाज़ नहीं जागेगा तो हम लोग हर संभव बदलाव के लिए प्रयास करते रहेंगे।आज एक डॉक्टर ने कहा कि हम रेट कम नहीं करेंगे और नाही कुछ सुधार करेंगे जिससे बड़ा दुख हुआ क्योंकि हम सभी ने ईश्वर को नहीं देखा है लेकिन हम सभी इस धरती का ईश्वर का रूप डॉक्टर को मानते है!किसी भी जाति या धर्म को हो गरीब हो या पैसा वाला सभी अपने तरीके से इज़्ज़त देते है और निवेदन करते हैं अपने या अपने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं जान बचाने हेतु।आज के समय में पैसे के कारण दवाएं को कई गुना दामों पर बेचा जा रहा हैं,जांच के नाम पर लूट हो रही हैं!दवा कंपनिया लुभावने ऑफर और अधिक कमीशन देकर डॉक्टरों को इलाज़ महंगा कर दे रहे है!डॉक्टर की फीस बहुत ज्यादा हो गया है,जिससे आम आदमी के ज़मीन ज़ायदाद तक बिक जा रहे हैं।गरीबों के लिए बना आयुष्मान कार्ड धारकों को बिना परेशान किए हुवे इलाज़ किया जाए।आज के समय में पैसा से ज्यादा महत्व सेवा भाव को देना जरूरी है तभी बदलाव होगा और ग़रीब एवं असहाय लोग भी आसानी से इलाज़ करा सकेंगे और उनको भी दूसरा जीवन मिल सकेंगा।अगर सुधार नहीं होगा तो हमलोगों को जनहित के लिए धरना प्रदर्शन आदि के लिए विवश होना पड़ेगा।
सोशल मीडिया प्रभारी विशाल पाण्डेय ने कहा कि एक महीने से रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर CBC नहीं हो रहा है।एक्सरे मशीन का ताला अक्सर बंद रहता है।सफाई की कमी है।महिला डॉक्टर नहीं है! अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है जिससे क्षेत्र वासियों को परेशानी होती रहती है हम लोग प्रशाशन से मांग करते है कि जल्दी सुधार हो।
आज के कार्यक्रम में विशाल पाण्डेय,अंकुर यादव,शिवम् शर्मा, ऋतिक कुमार,इकबाल अहमद आदि साथी उपस्थित रहे।
