रिपोर्ट : हरिनारायण सिह
दोकटी ( बलिया )। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर उर्फ कर्ण छपरा के निवासी स्वर्गीय जयराम सिंह की पत्नी शिवकुमारी देवी का 28 अक्टूबर 2025 को देर शाम निधन हो गया। वह 105 वर्ष की थीं और अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में थीं। उनके निधन की खबर सुनते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह से ही उनके घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जो उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आ रहे थे। ग्रामीणों ने शिवकुमारी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया । प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि हमारी माता जी शिवकुमारी देवी एक सादगीपूर्ण और धार्मिक महिला थीं। उनके निधन से परिवार व समाज को एक बड़ी क्षति हुई है। शिवकुमारी देवी का अंतिम संस्कार 29 अक्टूबर 2025 को रामगढ़ पचरुखीया घाट पर बैंड बाजा के साथ किया जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रिश्तेदारों और ग्रामीणों को सूचित कर दिया गया है।
शिवकुमारी देवी के निधन पर रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में बहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
