रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
भारतीय राजनीति के बड़ा चेहरा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री भारत के पूर्व रक्षा मंत्री और धरतीपुत्र के नाम से मशहूर नेताजी मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में 10 अक्टूबर 2024 को सुबह 8:15 पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था आज मुलायम सिंह यादव का पूर्ण तिथि है नेताजी के पिता उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे पर उनकी किस्मत में तो कुछ और ही लिखा था हम आपको आज उनके पहलवानी से लेकर के राजनीतिक अखाड़े तक के सफर के बारे में बताने जा रहे हैं
मुलायम सिंह यादव को पिता बनना चाहते थे पहलवान
करीब 6 दशक की सक्रिय राजनीति पारी खेल चुके मुलायम सिंह यादव के जीवन में कई उतार चढ़ाव आए लेकिन यूपी की सियासत में उनका रुतबा हमेशा बरकरार रहा 2017 के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सपा परिवार मैं कलह की खबरें भी सामने आई पर इस सबके बावजूद वह मजबूती से डटे रहे 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई में जन्मे मुलायम सिंह यादव को उनके पिता शुधर सिंह पहलवान बनाना चाहते थे
एक बार देश के रक्षा मंत्री और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव
मुलायम सिंह यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं है भारत सरकार में वह रक्षा मंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के निधन से अप ही नहीं देश की राजनीतिक गलियारों में भी भारी शोक की लहर आई थी यूपी के सबसे बड़े राजनीतिक घराने के मुखिया और समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष रहे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कभी अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया मुलायम सिंह यादव एक ऐसे नाम थे जिनका मानना था कि जब तक प्रदेश के हर नौजवानों को रोजगार नहीं मिलेगा नौकरी नहीं मिलेगी प्रदेश का विकास और तरक्की संभव नहीं है
आपातकाल के दौरान जेल भी गए थे मुलायम सिंह यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के रक्षा मंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष धरतीपुत्र के नाम से पहचान बनाने वाले मुलायम सिंह यादव लगातार साल 1974 1977 1985 1989 1991 1993 और 1996 में चुनाव जीत करके विधानसभा पहुंचे इस दौरान साल 1977 में पहली बार उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी बने आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले मुलायम सिंह के जीवन का आम पड़ा साल 1989 में सामने आया जब उन्हें देश के सबसे बड़े सुबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की गद्दी संभाली
मुलायम सिंह यादव ने 1992 में रखी थी सपा की नींव
नेताजी मुलायम सिंह यादव 1985,87 तक जनता दल के अध्यक्ष भी रहे उन्होंने 1980 में लोक दल के अध्यक्ष पद की कुर्सी भी संभाली मुलायम सिंह यादव ने साल 1992 में समाजवादी पार्टी की नींव रखी और अगले ही साल यानी 1993 में दूसरी बार यूपी के सीएम बने इसके बाद यूपी के राजनीति में मुलायम सिंह का कद हर दिन के साथ बढ़ गया साल 2003 में मुलायम सिंह यादव ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाला इस बार उनका कार्यकाल सबसे अधिक 3 साल 257 दिन का रहा
मुलायम सिंह यादव ने की थी दो शादियां
नेताजी मुलायम सिंह यादव दो शादियां की थी मुलायम सिंह की पहली शादी मालती देवी से हुई थी जिनका में 2003 में देहांत हो गया था अखिलेश यादव मालती देवी के ही बेटे हैं बाद में मुलायम सिंह यादव ने साधना यादव से दूसरी शादी की प्रतीक यादव उनके दूसरे बेटे हैं मुलायम सिंह यादव पहली बार साल 1967 में अपने गृह जनपद इटावा की जसवंत नगर सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 28 साल थी
किसान परिवार से मुलायम सिंह यादव का था तालुक
नेताजी मुलायम सिंह यादव का एक किसान परिवार से ताल्लुक था उनके पिता मुलायम सिंह यादव को पहलवानी करना चाहते थे इसलिए उन्हें अखाड़े में उतार दिया लेकिन उनकी किस्मत में तो किसी और ही अखाड़े में अपना दमखम दिखाना चाहती थी किसान परिवार से संबंध रखने वाले मुलायम सिंह के पिता का नाम सुधार सिंह और माता का नाम मूर्ति देवी है अपने पांच भाई बहनों में रतन सिंह यादव से छोटे थे अभय सिंह यादव शिवपाल सिंह यादव और कमला देवी से बड़े.
