रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
लखीमपुर- खीरी। महिला थाने की थाना प्रभारी निरीक्षक शिल्पी शुक्ला द्वारा पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में काउंसलरों के सहयोग से 11 परिवारिक विवादों में पक्षकारों के मध्य सुलह का प्रयास कर के 05 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराके बिखरते परिवारों को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है।
बताते चलें कि जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक शिल्पी शुक्ला, काउंसलर सुश्री कुसुम गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी के द्वारा दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के 11 शिकायती प्रार्थनापत्रों में काउंसलरों के सहयोग से 05 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराई गई है 04 मामले ऐसे थे जिसमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था, दोनों पक्षों की सहमति से सोचने का समय दिया गया ,एवं 02 मामले माननीय न्यायालय में लम्बित होने के कारण पक्षकार न्यायालय में सुलह का प्रयास करेगें | पति-पत्नी की विदाई कराके बिखरते परिवारों को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है।
