रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
लखीमपुर खीरी में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निघासन में 'अखंड भारत श्रेष्ठ भारत' पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने सरदार पटेल के जीवन तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
यह पदयात्रा निघासन के झंडी रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर तराई किसान महाविद्यालय के प्रांगण से शुरू हुई। क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह पदयात्रा ढखेरवा रोड स्थित जेपी पैलेस पहुंची, जहाँ एक सभा का आयोजन किया गया।
सभा में राज्यमंत्री राकेश राठौर ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विचार और कर्तव्यनिष्ठा आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के अमूल्य योगदान को विस्तार से बताया।
राज्यमंत्री राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि 2014 के बाद से भारत में सकारात्मक बदलाव दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश को उन्नतिशील बनाने का काम किया है, जबकि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को संवारा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने महापुरुषों को याद करने के तरीके में बदलाव किया है, जो पिछली सरकारों में नहीं दिखाई देता था
*इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार सुशासन की विचारधारा पर चल रही है। क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा ने भी सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आदर्श आचरणों को जीवन में उतारने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और राष्ट्र को जोड़ने में वल्लभभाई पटेल के समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता कार्यक्रम में संयोजक राजा राजराजेश्वर सिंह, जिला महामंत्री विनोद लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामजी पांडेय, पलिया चीनी मिल उपाध्यक्ष अभिषेक अवस्थी, सुनील बत्रा, मनोज पांडेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम राजीव निगम और कोतवाल महेशचंद अपनी टीम के साथ मौजूद थे*
