रिपोर्ट: प्रिंस प्रजापति
*साइबर क्राइम थाना जनपद मऊ टीम द्वारा पीड़ित को वापस कराये 688334/- रु*
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन मे व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर महोदय नेतृत्व में साइबर थाना टीम द्वारा फ्राड हुये कुल 688334 रुपये को पीड़ित को वापस कराया गया जिसमे वादी-
1- श्री घनश्याम मिश्रा पुत्र स्व. श्री गिरीराज मिश्रा निवासी निजामुद्दीनपुरा थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ मो.न. 9426612575 व्हाटसएप मो.न. पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाटसएप काल कर सीबीआई आफिसर मुम्बई का अधिकारी बताकर अबैध पैसे का लेनदेन बताकर डरा धमका कर डिजिटल आरेस्ट के नाम पर फ्राड कर लेने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 11/2025 धारा 318(4).319(2) 3(5),(6) BNS व 66 D It ACT पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुये वादी के खाते मे कुल 6 लाख 88 हजार 3 सौ 34 रुपये वापस कराया गया ।
जागरुकता- सोशल मीडिया पर वीडियो काल के माध्यम से डिजिटल आरेस्ट / हाजस आरेस्ट के नाम पर न डरे व मैसेजिंग ऐप्लीकेशन के जरिए फर्जी ऐप्स इनस्टॉल करने से बचे । सस्ते दामो मे मिल रहे फोन/लैपटाप/अन्य उपकरणो के डिलेवरी के बाद उसे चला कर कन्फर्म होने के बाद ही उसका पेमेन्ट करे । थोड़े निवेश से बहुत ज़्यादा मुनाफ़ा कमाने का लालच देने वाले ऐप्स पर कदापि ट्रेडिंग न करें । यदि आप किसी ठगी के शिकार हो गए हैं तो इसकी शिकायत आप अपने नजदीकी साइबर क्राइम थाना/सेल में तत्काल करें या https://www.cybercrime.gov.in/ पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें या 1930 पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन से संपर्क कर भी शिकायत कर सकते है ।
साइबर क्राइम थाना टीम-
प्रभारी निरीक्षक श्री आकाश सिंह
मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र कुमार कन्नौजिया
आरक्षी अर्वेन्द्र प्रताप मिश्र
आरक्षी शशिकान्तमणि त्रिपाठी
आरक्षी करन अभिषेक सिंह
आरक्षी प्रभात कुशवाहा
आरक्षी अनूप कुमार
आरक्षी बाबुल सिंह
