रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। अमघट पेट्रोल टंकी के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रेफर कराया, जहाँ उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। हादसे के कारणों की जाँच की जा रही है। पुलिस मौके पर मौजूद है और आवश्यक कार्रवाई जारी है।
