मुरली मनोहर पांडेय
रतनपुरा। पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ शालापूर्व शिक्षा को भी आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से सुदृढ किये जाने के उद्देश्य से "पोषण भी, पढ़ाई भी" योजना अंतर्गत बाल विकास परियोजना रतनपुरा की 200 आंगनबाडी कार्यकत्रियों को दो बैच में प्रशिक्षण दिया गया । यह प्रशिक्षण दिनांक 10 नवम्बर 2025 से प्रारम्भ होकर 15 नवम्बर 2025 तक विकास खण्ड सभागार में आयोजित किया गया । समापन सत्र को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी बेबी परवीन ने कहा कि इस प्रशिक्षण से पोषण भी - पढ़ाई भी " खेल आधारित शिक्षा और कुपोषण को दूर करने के लिए आंगनवाडी कार्यकत्रियों को काफी मदद मिलेगी । उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना और देश को कुपोषण मुक्त बना कर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनकी प्रारंभिक शिक्षा और पोषण दोनों की आवश्यकताओं को पूरा करना है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनकी जिम्मेदारियां का एहसास कराते हुए इस कार्य में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया । इस इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त आगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया । कार्यक्रम में मुख्य सेविका नीलिमा , चांदमती , लालमुनी , विजय लक्ष्मी , लिपिक पृथ्वीराज चौहान सहित विकासखंड की आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया मौजूद रही।
