मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। अधीक्षण अभियंता विद्युत मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन के रेगुलेशन 2022 के तहत मऊ क्षेत्र हेतु कंज्यूमर ग्रीवांसेंस रिड्रेसल फॉर्म का गठन किया जाना है जिस हेतु मऊ जनपद से एक स्वतंत्र सदस्य नामित किया जाना है उन्होंने बताया कि एक स्वतंत्र सदस्य नामित किए जाने हेतु योग्यता रखता हो, मंडल क्षेत्र का उपभोक्ता जो कम से कम स्नातक हो, एक ऐसा व्यक्ति होगा, जो सिविल सेवा में हो अथवा रहा हो जो की एडीएम के पद से नीचे न हो, मौजूदा श्रेणी के तहत पिछले तीन वर्षों से लगातार उपभोक्ता रहा हो, अच्छा पूर्व वृत्त होना चाहिए और जिस पर विद्युत का कोई बकाया न हो पात्र होगा।