हिंदू जागरण समिति ने किया पर्दाफाश की मांग, 12 नवंबर को होगा कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन
मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने नगर पालिका परिषद मऊ में व्याप्त भ्रष्टाचार कमीशन खोरी और जनता के धन के लूट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है उन्होंने नगर पालिका के लूट के खिलाफ 12 नवंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन के चेतावनी दी है और कहां की अगर शासन और प्रशासन भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करता है तो हिंदू जागरण समिति के कार्य करता आर पार का आंदोलन करेंगे उन्होंने कहा कि इन दिनों नगर पालिका परिषद मऊ भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है विकास कार्यों के लिए आए धन का दुरुपयोग किया जा रहा है नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारी संगठित गिरोह बनाकर सरकार के धान का बंदरबांट कर रहे हैं वहीं जिले के आला अफसर वह जनप्रतिनिधि इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं उन्होंने निर्माण कार्यों के गुणवत्ता पर सवाल उठाया है और चेतावनी देते हुए कहा है कि नगर पालिका परिषद प्रशासन अपने मनमाने रवैए से बाज आए वरना हिंदू जागरण समिति के जांबाज कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद मऊ की अधिकांश परियोजनाएं भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी की भेंट चढ़ गई है नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य घटिया और निम्न स्तर का है विकास एवं निर्माण कार्यों के हालात बेहद चिंताजनक है उन्होंने कहा कि एक तरफ से निर्माण कार्य पूरे किए जा रहे हैं वहीं दूसरे तरफ उक्त निर्माण चंद महीने में टूट जा रहे हैं स्टीमेट के अनुसार कार्य नहीं कराया जा रहे हैं लाइट की खरीद में व्यापक पैमाने पर धांधली की गई है चुना ब्लीचिंग मीलिथियान के खरीद में भी घोर अनियमित ता बरती गई है उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदारों से 22% अवैध धन वसूली की जा रही है उन्होंने कहा कि 12 नवंबर को नगर पालिका प्रशासन के भ्रष्टाचार के विरुद्ध हिंदू जागरण समिति कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन करेगी ।।