संवाददाता-हरिनारायण सिह
दोकटी (बलिया) श्री ठकुरी बाबा मठ प्रांगण में शुक्रवार को हजारों लोगों की उपस्थिति में कर्ण छपरा मार्ग का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में तुर्क नेता एवं भावी विधायक प्रत्याशी डा. विपुलेन्द्र प्रताप सिंह ने शिरकत की।
इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि "क्षेत्र का विकास किसी पद या सत्ता का मोहताज नहीं, बल्कि जनसमर्पण और सकारात्मक सोच से ही संभव है।" उन्होंने क्षेत्र में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में समग्र विकास का खाका प्रस्तुत करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में दोकटी और आसपास के इलाकों में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान श्री ठकुरी बाबा मठ से कर्ण छपरा तक बनने वाले मार्ग के उद्घाटन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। इस सड़क के बन जाने से ग्रामीणों को आने-जाने में लंबे समय से हो रही परेशानी से राहत मिलेगी।
स्थानीय शिक्षक उपेन्द्र सिंह, छठू सिंह और विजय बहादुर सिंह ने बताया कि “करीब 80 वर्षों से सुरेन्द्र सिंह के घर तक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं था। डॉ. विपुलेन्द्र प्रताप सिंह के अथक प्रयासों से यह मार्ग आज साकार हुआ है।” उन्होंने कहा कि अब तक कई विधायक आए और गए, पर किसी ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में हाथी सिंह, दुर्गविजय सिंह झलन, शशिकांत सिंह, माधवेन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह कुशलम, नीलेश सिंह तुलसी, रंजेश सिंह टोनू, राजा सिंह, हरेन्द्र सिंह उर्फ भोला, विजय सिंह समेत क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर हजारों ग्रामीणों एवं वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र और फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जनसमूह ने डॉ. विपुलेन्द्र प्रताप सिंह के समर्थन में नारे लगाए और उनके नेतृत्व में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
