रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लॉक पसगवां स्थित ग्राम बनकागांव निवासी हरिओम सैनी अपने साढ़ू, साढ़ू की पत्नी तथा उनके दो बच्चों के साथ गांव आ रहे थे। इसी दौरान शाहजहांपुर के रौजा क्षेत्र में सभी लोग ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे की खबर फैलते ही बनकागांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
