रिपोर्ट -हरिनारायण सिंह
बैरिया, बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी के अभिन्न सहयोगी शिक्षक स्व0 मोती चन्द्र पाण्डेय की आठवीं पुण्यतिथि शुक्रवार को उनके पैतृक घर बैरिया में मनाई गई । इस अवसर पर सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन और कम्बल भी उपलब्ध कराया गया ।
श्रद्धांजलि समारोह में सैकड़ों शिक्षक, समाजसेवी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 मोती चन्द्र पाण्डेय एक आदर्श शिक्षक के साथ-साथ महान समाजसेवी भी थे । स्व0 पाण्डेय गरीब, शोषित, पीड़ित और जरूरत मन्द लोगों के लिये दिन-रात तत्परता से सेवा में लगे रहते थे । वे पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी के अभिन्न मित्र के रूप में क्षेत्र के बिकास और सामाजिक उत्थान के लिए आजीवन संघर्षरत रहे ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह, भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी सिंह, मृत्युंजय तिवारी, बेलहरी ब्लाक प्रमुख शशांक शेखर तिवारी, मोहन पाण्डेय, रामबालक सिंह,प्रेमशंकर सिंह,भगवती सिंह, अशोक सिंह,सुरेश सिंह,बिरेन्द्र यादव, दयाशंकर वर्मा ,अरविंद सिंह सेंगर, हरिनारायण सिंह,विनोद शर्मा,शैलेश सिंह डब्लू ,राजनारायण पाण्डेय, कपिल पाण्डेय,लड्डू यादव,मनोज तिवारी तथा सपा नेता शैलेश सिंह आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया । तदुपरान्त मार्कण्डेय सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार प्रगट किया । यद्यपि स्व0 मोती पाण्डेय की धर्मपत्नी की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उनके पुत्र रमेश पाण्डेय सहित तीनों भाई दिल्ली उनके उपचार हेतु चले गये थे फिर भी जनसहयोग से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया और इस अवसर पर सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद लोगों को कम्बल और भोजन का पैकेट भी वितरित किया गया।
