रिपोर्ट : बीके सिंह
राजकीय आईटीआई ऑडिटोरियम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष राजेश वर्मा ने विधायक योगेश वर्मा संग फीता काटकर किया शुभारंभ।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम की हुई लाइव स्ट्रीमिंग, सीएम योगी व गृहमंत्री अमित शाह के उद्बोधन पर गूंजा ऑडिटोरियम।
प्रदर्शनी, रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन।
266 स्वयं सहायता समूहों को 4 करोड़ की सीसीएल, योजनाओं के प्रमाण पत्र व आयुष्मान कार्ड वितरित।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व सीडीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में सफल आयोजन।
