रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लाक नकहा की ग्राम पंचायत बेलवा बंजरिया में आज रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता के द्वारा गौरी गणेश पूजन के उपरांत फीता काटकर किया गया कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रधान प्रतिनिधि उमेश वर्मा व ग्राम वासियों एवं क्षेत्र वासियों के सहयोग से यह रामलीला कार्यक्रम विगत कई वर्षों से प्रतिवर्ष मनाया जाता है कार्यक्रम उद्घाटन के बाद ब्लॉक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता एवं ग्राम प्रधान उमेश वर्मा के द्वारा ग्रामीण जनता में कंबल वितरण भी किये गये कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे ग्राम प्रधान उमेश वर्मा अपनी ग्राम पंचायत को एक परिवार की तरह रखते हैं ख्याल आईए बात करते हैं ब्लॉक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता एवं प्रधान उमेश वर्मा से जानते हैं उनकी राय।
