मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में खाद्य पदार्थों मे धड़ल्ले से की जा रही मिलावट खोरी पर रोक लगाए जाने एवं इस गोरख धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर हिंदू जागरण समिति युथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह के नेतृत्व में के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंप कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है हिंदू जागरण समिति के पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं ने दूध दही खोवा घी पनीर मिठाइयां एवं अन्य खाद्य सामग्री में हो रही मिलावट पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की है हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि प्रशासन और संबंधित विभाग की मिली भगत से मऊ जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम मिलावटी उत्पाद बेखौफ एवं धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं मिलावट खोरो में कानून का भय समाप्त हो गया है दूध दही खोवा घी पनीर मिठाइयां एवं अन्य खाद्य पदार्थों में केमिकल सिंथेटिक दूध पाउडर डिटर्जेंट एवं अन्य हानिकारक तत्वों के मिलावट खोरी से आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है बच्चों महिलाओं बुजुर्गों एवं आमजन के स्वास्थ्य के साथ जानबूझकर खिलवाड़ किया जा रहा है इस गंभीर मुद्दे पर प्रशासन की चुप्पी बेहद शर्मनाक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने अपने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया है कि जिला प्रशासन मिलावट खोरी के विरुद्ध विशेष जांच दल गठित करके इस धंधे में सम्मिलित लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने अपने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मिलावटखोरों के विरुद्ध जिला प्रशासन के द्वारा सख्त कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की गई तो हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ता एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे इस अवसर पर हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज हिंदू जागरण समिति के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष आर्यन सिंह गोरक्ष प्रांत के मंत्री रवि गुप्ता नगर अध्यक्ष रोशन सोनी अंकित प्रजापति गोलू सोनकर अभिषेक अंजनी शर्मा विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।
