लखनौर ग्राम प्रधान आनंद मल्ल राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानितः मधुबन में विकास कार्यों के लिए लगातार दूसरे साल मिला सम्मान
रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मधुबन । फतेहपुर मंडाव ब्लॉक की ग्रामसभा लखनौर के प्रधान आनंद कुमार मल्ल सन्नी पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें बुधवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम प्रगति मैदान में दिया गया।
प्रधान की इस उपलब्धि पर न केवल लखनौर गांव पूरे तहसील क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शुभम सिंह, डॉ. नासिर अली, डॉ. कैलाश मौर्य, डॉ. राशिद उस्मानी, अमित मिश्र, जीवन चौबे, बब्लू ठठेरा, आलोक मल्ल, राज कुमार राव आदि लोगों ने ग्राम प्रधान को बधाई दी।
यह पुरस्कार पंचायती राज विभाग द्वारा गांव में हुए विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए दिया जाता है। मॉडल यूथ ग्रामसभा के रूप में लखनौर गांव का चयन किया गया है। जनपद के केवल दो ग्रामसभा इस अवार्ड के लिए चयनित किये गए हैं। इसमें जनपद में दूसरा नाम मुहम्मदाबाद ब्लॉक के ग्रामसभा अलाउद्दीन पुर के महिला ग्राम प्रधान शमा परवीन का है। उन्हें भी यह सम्मान दिया गया। संवाद
