रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। खीरी जनपद में झोलाछाप डॉक्टरों का गोरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। खीरी जनपद का स्वास्थ्य विभाग भी इन झोलाछाप डॉक्टरों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। खीरी जनपद के झमपुरवा में भी झोलाछाप डॉक्टरों ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। झमपुरवा चौराहे पर अवैध अस्पताल चलाने वाले तीन तथाकथित झोलाछाप डॉक्टर आजकल खासा चर्चा में है। आरोप है कि तथाकथित झोलाछाप डॉक्टर बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से मेडिकल सेंटर आंड़ में अवैध क्लीनिक चला रहा है। जहां नीम हकीम खतरा ए जान की तर्ज पर तथाकथित झोलाछाप तीनों डॉक्टर भोले-भाले ग्रामीणों का इलाज कर उनके जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तथाकथित झोलाछाप डॉक्टर बीते काफी समय से झमपुरवा चौराहे पर अपना क्लीनिक चला रहे है। जहां तथाकथित झोलाछाप डॉक्टरों के गलत इलाज के कई मरीजों की जान भी जा चुकी है। जिसको लेकर तीमारदारों ने सीएमओ से भी शिकायत की है, लेकिन धन बल के चलते तथाकथित झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के ही एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि तथाकथित झोलाछाप डॉक्टर लोग जीवन रक्षक दवाइयों की आंड में नशीली गोलियों व कैप्सूलों की भी सरेआम बिक्री भी करता है। झमपुरवा गांव के लोगों ने मांग की है कि झोलाछाप डॉक्टरों के इस अवैध क्लीनिकों को तत्काल प्रभाव से बन्द करवाया जाये, जिससे भोले-भाले मरीजों की जान जाने से बच सके।
फिलहाल अब देखना यह है कि सीएमओ इन तथाकथित झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा संचालित मेडिकल की आंड़ में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।
