रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ: लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल, सिंकठिया के प्रांगण में आगामी 14 फरवरी को एक भव्य सांस्कृतिक एवं गौरवमयी कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के केंद्र में महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन पर आधारित नाटक ‘अंदाज-ए-आज़ाद’ का मंचन होगा।
प्रमुख आकर्षण:
नाटक ‘अंदाज-ए-आज़ाद’: शाम 4 बजे से स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा इस नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी। यह नाटक ‘ड्रामा टॉकीज’ द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है और इसमें ‘फ्लिक्स एंटरटेनमेंट’ क्रिएटिव पार्टनर के रूप में जुड़ी है। नाटक का निर्देशन राजीव मिश्रा ने किया है।
प्रतिमा अनावरण: इसी अवसर पर शिक्षा रत्न स्वर्गीय विजय शंकर यादव जी की स्मृति में उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया जाएगा।
डिजिटल शिक्षा की पहल: कार्यक्रम के दौरान JEE और NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए निःशुल्क तैयारी का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा, जो क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी सौगात होगी। मुख्य अतिथि और विशिष्ट जन: कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राम शंकर (प्रोफेसर एवं निदेशक, सी.बी.एस.ई. उत्कृष्टता केंद्र , यू.ए.ई. दुबई उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात फिल्म अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष श्री अरशद जमाल जी द्वारा की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रबुद्ध जनों और कला प्रेमियों को इस ऐतिहासिक शाम का साक्षी बनने के लिए सादर आमंत्रित किया है।
