मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। लूट का विरोध करने पर दो को हमलावरों ने चाकू मार दिया उक्त मामला उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा ओवर ब्रिज की है जहा अज्ञात हमलावरों ने दो लोगो को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया बताया जाता है कि सुनील कुमार उर्फ सोनू पुत्र लल्लन चौहान उम्र 19 वर्ष तथा धीरज चौहान पुत्र इंद्र पृष्ठ चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी बेल चौरा थाना सराय लखंसी मूर्ति का दर्शन करके निकले हुए थे अभी वह दर्शन करके शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि लगभग 1:00 बजे अपने घर जा ही रहे थे कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशीपुरा ओवर ब्रिज पर चार-पांच की संख्या में अज्ञात हमलावरों ने छीनौती करने के मूड में युवक को रोका विरोध करने पर युवकों को चाकू मार दिया।चार-पांच संख्या में अज्ञात हमलावरों ने छीनैती करने की मूड में युवकों का विरोध करने पर हमलावरों ने चाकू मार कर दोनों लोगो को गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए आते-जाते राहगीरों ने घायल अवस्था में देखा तो तुरंत घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां सुनील उर्फ सोनू की हालत गंभीर देख कर नेचिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
