रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी विशेष सूत्र से जानकारी के अनुसार थाना नीमगांव क्षेत्र के किशनपुर के पास भदेवा निवासी सुमित गुप्ता अपनी पत्नी के साथ थाना हरगांव से अपनी ससुराल रतनापुर जा रहा था, उसे अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक का पीछा हरगांव थाना क्षेत्र से ही कुछ लोग कर रहे थे, मौका पाते ही गोली मार दी और महिला का बैग लेकर फरार हो गया। बैग में क्या था? कितना था? महिला बता पा रही ना उसका पति? अब देखना यह है कि इस मामले में क्या कार्रवाई होती है