रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। उत्तर प्रदेश बलिया जनपद के रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवतियो ने एक युवक द्वारा छेड़खानी व दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार स्थानीय पुलिस को तहरीर दी है।
युवतियों ने अपने तहरीर में लिखा है कि आरोपित भाजपा मंडल सुरेमनपुर का अध्यक्ष है दिए गए तहरीर में लिखा ने आरोप लगाया कि बीते 23 नवंबर की देर शाम को परिवार के लोगों के न रहने पर आरोपित घर आया दरवाजा खोलने के लिए कहा ना खोलने पर मेरे सगे भाई का नाम लेकर दरवाजा धक्का देकर खोलकर अंदर घर में घुसकर छेड़खानी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया हम लोगों द्वारा शोर करने पर धमकी वह गाली देते हुए फरार हो गया।
वही आरोपित भाजपा मंडल अध्यक्ष का कहना है कि हमारे परिवार के चाचा के साथ उन लोगों का पहले से विवाद चल रहा है दबाव व बदनाम करने के लिए मेरे खिलाफ तहरीर दी गई है इस संदर्भ में थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रभाकर शुक्ला ने बताया कि मामले में छेड़खानी सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।