मुरली मनोहर पांडेय
बलिया : प्रदेश के पुलिस द्वारा साइबर फ्राड से बचने के लिए दिन प्रतिदिन शोशल मिडिया के माध्यम से, डिजिटल मिडिया के माध्यम से तो कहीं न कहीं कैंप लगाकर लोगों को जागरूक कर रही है तो वहीं साइबर फ्राड करने वाले व्यक्ति के झांसे में आकर प्रतिदिन लोग साइबर फ्राड के शिकार हो जाते है, नये नये हथकंडे अपनाकर लोगों से करोड़ो रूपये लूटने का काम करते है साइबर अपराधी।
आपको बताते चले कि मामला जनपद बलिया के स्थानीय थाना क्षेत्र कोतवाली के गुरुद्वारा रोड का जहाँ पर बिजनेस इन्वेस्टमेंट का झाँसा देकर बलिया गुरुद्वारा रोड निवासी प्रितेश अग्रवाल पुत्र जगदीश प्रसाद अग्रवाल के एचडीएफसी बैंक के खाते से दिनाँक-09.10.2024 से 22.10.2024 तक को कुल-2301000.00/- रूपये (शब्दो में-तेइस लाख एक हजार रूपये मात्र) तथा यूको बैंक से कुल-32800.00 (शब्दों में- बत्तीस हजार आठ सौ रूपये मात्र) इन्वेस्टमेंट के नाम पर फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है । दिनांक 29.10.2024 को प्रितेश अग्रवाल द्वारा बलिया के थाना साइबर क्राइम कार्यालय आकर एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अपने साथ हुए घटना के बारे में बताया गया। साइबर थाना बलिया में पीड़ित द्वारा दिये गए तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-12/2024 धारा-318(4) बीएनएस व 66(डी) आई.टी. एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया ।
वहीं पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर क्राइम थाना बलिया के निर्देशन मे थाना साइबर क्राइम बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-11.12.2024 को शिकायतकर्ता प्रितेश अग्रवाल के एचडीएफसी बैंक खाते में मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में धोखाधड़ी की धनराशि कुल-1876000.00/- रूपये (शब्दों में-अट्ठारह लाख छिहत्तर हजार रूपये मात्र) को वापस कराया गया तथा शेष धनराशि को वापस कराने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है ।
सूत्रों के अनुसार साइबर फ्राड के पीड़ित लोगो ने बलिया पुलिस के साइबर पुलिस पर सवाल खड़ा करते हुए यह बताया कि खुशी इस बात का है कि बलिया पुलिस के साइबर थाना द्वारा पीड़ित के खाता में पैसा वापस कराया गया लेकिन सवाल यह है कि क्या साइबर पुलिस की पहुँच से बाहर है साइबर अपराधी, क्या दिन प्रति दिन बढ़ते डिजिटल युग में भी साइबर फ्राड करने वाले व्यक्ति को को पकड़ने में असमर्थ है साइबर पुलिस, क्या साइबर अपराधी के सामने इतना वेवश और लाचार है कि उन तक नही पहुँच पा रही है बलिया कि साइबर पुलिस या कुछ मजबूरी है जिसकी वजह से इतने बड़े रकम निकालने वाले व्यक्ति को भी नही पकड़ पा रही है साइबर पुलिस। शिकायतकर्ता प्रितेश अग्रवाल द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना साइबर क्राइम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
वहीं बलिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि पैसा वापस कराने में साइबर क्राइम थाना के निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी (प्रभारी थाना साइबर क्राइम बलिया), मु0आ0 मो0 जफर (थाना साइबर क्राइम बलिया), आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल बलिया)
,आरक्षी अमर बहादुर यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया), आरक्षी कुलदीप दूबे (थाना साइबर क्राइम बलिया), म0 आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल बलिया), म0 आरक्षी प्रिया जायसवाल (थाना साइबर क्राइम बलिया) उपस्थित रहे।
