रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साइबर अपराध के माध्यम से आनलाइन ठगी गयी धनराशि वापस दिलाने व साइबर अपराध पर प्रभावी कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में थाना रानीपुर साइबर पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुए आनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित अजीत सिंह पुत्र स्व. राजबहादुर सिंह निवासी मंजूसरा थाना रानीपुर मऊ को साइबर फ्राड हुए 7,20,000 रुपया (सात लाख बीस बजार रुपया) अकाउन्ट में वापस कराया गया। अजीत सिंह उपरोक्त ने सेकन्ड हैण्ड वाहन खरीदने के लिए आनलाइन सम्पर्क किया। फ्राडर ने बताया की वह न्यू ब्रान्ड की लक्जरी गाड़ियां सस्ते रेट में उपलब्ध करायेगा। इसी झांसे में आकर आवेदक ने फ्राड के ऊपर विश्वास करते हुए उसके अकाउन्ट में 8 लाख 80 हजार भेज दिया। काफी दिनों बाद जब फ्राडर द्वारा आवेदक को लक्जरी गाड़ी उपलब्ध नहीं करायी गयी तथा टालमटोल किया गया तब आवेदक को शक हुआ और पुलिस कम्पलेन किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल कर आवेदक के खाते में 7 लाख 20 हजार रुपये वापस कराये।
